लाइव न्यूज़ :

Video: ‘‘कठिनाई के बाद आराम है’’- घुटने की तकलीफ से जूझ रहे राहुल गांधी को बच्ची ने दिखाया रास्ता, दिया चिट्ठी

By भाषा | Updated: September 30, 2022 07:23 IST

केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब मैं चल रहा था तब मेरे घुटने में कुछ तकलीफ थी। इस दौरान कई बार मुझे काफी दर्द भी हुआ। लेकिन मैंने पाया कि जब भी मुझे यह समस्या होती, तो कोई आता और कुछ करने को कहता या मुझे समस्या दूर करने के लिए कुछ बताता।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी को घुटनों में तकलीफ महसूस हुई।इसके बाद एक बच्ची ने उन्हें चिट्ठी देकर प्रोत्साहित किया है। बच्ची द्वारा दिए गए चिट्ठी में राहुल गांधी के लिए ‘‘कठिनाई के बाद आराम है।’’ लिखा गया था।

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन करने के बाद कहा कि वह यात्रा के दौरान अपने घुटने में तकलीफ महसूस कर रहे थे, लेकिन जब आम लोग उनसे मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते थे तो उनका ध्यान दर्द से हट जाता था। 

केरल के मलप्पुरम जिले के वांडूर में बुधवार को कांग्रेस नेताओं से बातचीत के दौरान राहुल ने यह खुलासा किया है। इस बातचीत का वीडियो केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जारी भी किया गया है। 

राहुल गांधी ने क्या कहा

राज्य के नेताओं साथ केरल में अपने यात्रा अनुभव को साझा करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘ जब मैं चल रहा था तब मेरे घुटने में कुछ तकलीफ थी। इस दौरान कई बार मुझे काफी दर्द भी हुआ। लेकिन मैंने पाया कि जब भी मुझे यह समस्या होती, तो कोई आता और कुछ करने को कहता या मुझे समस्या दूर करने के लिए कुछ बताता।’’ 

22 दिन की यात्रा के बाद केरल से आगे बढ़ गए राहुल ने कहा कि सबसे कठिन समय में कोई आता और उनकी मदद कर देता। राहुल ने कहा कि बुधवार को उनके लिए वाकई कठिन समय था, लेकिन अचानक एक लड़की उनके पास आई और एक पत्र दिया जिसमें लिखा था, ‘‘कठिनाई के बाद आराम है।’’ 

कठिनाई दूर होने के लिए ही है- राहुल गांधी

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए अचानक मैं कठिनाई, कठिनाई, कठिनाई के बारे में सोचने लगा था, उसने मुझे पत्र दिया और इसमें यह लिखा था कि कठिनाई दूर होने के लिए ही है। मैंने हमेशा पाया कि हर समय जब मुझे समस्या होती, तो कोई जनता या कांग्रेस नेताओं के बीच से आता और मुझे मुश्किलों से निकाल लेता।’’ 

वयनाड से सांसद राहुल के मुताबिक केरल में महिलाएं असुरक्षित नहीं हैं और उनमें काफी आत्मविश्वास है, जिनकी समाज में काफी सशक्त भूमिका है। आपको बता दें कि कुल 3570 किलोमीटर की 150 दिन लंबी पैदल यात्रा तमिलनाडु में कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू की गई, जो जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसकेरलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?