लाइव न्यूज़ :

अकबरुद्दीन ओवैसी विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कहा- भारत को डराने का काम न करें, जिन्ना के रास्ते पर न चलें

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 22, 2020 20:17 IST

अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर मुसलमानों से कहा था, 'कागज मांगे तो कहो, चारमीनार मेरे बाप ने बनवाया तेरे बाप ने नहीं बनवाया है।'

Open in App
ठळक मुद्देअकबरुद्दीन ओवैसी के नागररिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विवादित बयान दिया।गिरिराज सिंह ने कहा है कि ओवैसी भारत को डराएं नहीं और न ही जिन्ना के रास्ते पर चलें।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के नागररिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी से कहा है कि वह भारत को डराएं नहीं और न ही जिन्ना के रास्ते पर चलें।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'वो मुगल लुटेरे थे। आप भारत को डराने का काम न करें। जिन्ना के रास्ते पर न चलें। भारतवासी अब जाग चुके हैं।' 

दरअसल, अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर मुसलमानों से कहा था, 'कागज मांगे तो कहो, चारमीनार मेरे बाप ने बनवाया तेरे बाप ने नहीं बनवाया है।' इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिस लाल किला पर तुम झंडा फहराते हो उसे भी हमारे ही पूर्वजों ने बनाया है। किसी को भी डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। हमको इनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। जो लोग पूछ रहे हैं कि मुसलमान के पास क्या है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि तू मेरे कागज देखना चाहता है।

इधर, बीते दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर बीजेपी के लिए वोट करने को कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यदि लोग 'दासता' से बचना चाहते हैं तो उन्हें बीजेपी को वोट देना चाहिए। 

ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में तेजतर्रार हिंदूवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में 'शहरी नक्सलवाद को शह' देने का आरोप भी लगाया था। 'टुकड़े टुकड़े गैंग' को मुंहतोड़ जवाब देने तथा राष्ट्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए बीजेपी नेता ने कहा था कि आठ फरवरी को होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल एक नयी विधानसभा चुनने के लिए नहीं है बल्कि देश की दिशा बदलने का चुनाव है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टगिरिराज सिंहऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतएआईएमआईएमः हैदराबाद में मनी खुशी, मुंबई से मिला गम

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः किसके साथ रहेंगे असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक?, अख्तरुल ईमान शाहीन ने कहा- समर्थन नहीं करेंगे एक सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है