लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेंस से उत्साहित गिरिराज सिंह ने कहा- अबकी बार NDA 400 के पार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2019 15:58 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होनेवाला है. अंतिम चरण के लिए प्रचार प्रसार 17 मई को समाप्त हो गया. प्रचार प्रसार का दौर खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी ने सनातन का झंडा शिकागो में गाड़ा था और अब नरेंद्र मोदी हैं जो पूरी दुनिया में भारत के झंडे को गाड़ने वाले हैं. महागठबंधन में तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ही अब तक पता नहीं है. अगर दम है तो वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करें: गिरिराज सिंह

भाजपा के फायरब्रांड नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जो पहले दावा कर रहे थे कि अबकी बार एनडीए 300 के पार, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कह रहे हैं अबकी बार एनडीए 400 के पार. उन्होंने कहा कि इस बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उनके साथ गरीब जनता है. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी ने सनातन का झंडा शिकागो में गाड़ा था और अब नरेंद्र मोदी हैं जो पूरी दुनिया में भारत के झंडे को गाड़ने वाले हैं. वह भी सनातक के रक्षक हैं. वहीं, उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्यों वह बनारस छोड़कर भाग गईं? उन्हें ताकत होती तो वह प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड कर दिखातीं.

उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन में तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ही अब तक पता नहीं है. अगर दम है तो वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करें. यहां सभी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी कर रहे हैं. वहीं, प्रज्ञा ठाकुर के मामले में उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद ही सारी बातें सबके सामने रख दी है. पार्टी भी इसे अपने संज्ञान में लेकर काम कर रही है.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होनेवाला है. अंतिम चरण के लिए प्रचार प्रसार 17 मई को समाप्त हो गया. प्रचार प्रसार का दौर खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस से भाजपा में काफी उत्साह बढ गया है. 

टॅग्स :गिरिराज सिंहबेगूसरायबेगूसराय लोकसभा सीटलोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहार लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर