लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह का 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला, बोले- "यह टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने की यात्रा है"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2022 16:59 IST

केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब तक इस यात्रा को लेकर जहां-जहां गये हैं, वहां-वहां पहले से 'कांग्रेस छोड़ो अभियान' चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर किया हमला राहुल गांधी जहां भी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत गए, वहां-वहां 'कांग्रेस छोड़ो अभियान चलने लगागिरिराज सिंह ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने वाली यात्रा है

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बेगुसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रा के तहत जहां जहां गए हैं, वहां पहले से ही कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा के प्रति काफी तल्ख लहजे में उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने के लिए की जा रही यात्रा है। इस यात्रा से भारत को दुनिया में बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधने के साथ गिरीराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ महागठबंधन में गए हैं, तब से बिहार में अपराध चरम पर हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ों में है कि नीतीश कुमार से ना तो अपराध कम हो रहा है ना ही शराब बंद हो रहा है, अपराध और शराब का चोली दामन का साथ है। नीतीश कुमार लेकिन इस दोनों मामले में विफल साबित हो रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा लग रहा है कि बिहार में 2005 से पहले जो शासन था वही शासन अब वापस हो गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम थे लोगों में भय का माहौल था, अब इस नई सरकार के गठन के बाद भी वहीं शासन हो गया है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अपराधियों में नीतीश शासन का कोई भय नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार को बेलगाम अपराध पर लगाम लगानी चाहिए। बढ़ते अपराध को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों को एक मुहिम छेड़नी चाहिए।

टॅग्स :गिरिराज सिंहभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसराहुल गांधीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार