लाइव न्यूज़ :

चीन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को दान किए खाने के 30 हजार पैकेट, आर्थिक गलियारे के तहत किया है भारी निवेश

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 11:45 IST

गिलगित-बाल्टिस्तान में ओवरसीज चाइनिज एसोसिएशन के चेयरमैन ने कहा कि पिछले 30 सालों से एसोसिएशन पाकिस्तान और चीन के बीच संबंध को मजबूत करने पर काम कर रहा है। चीनी सरकार ने दो हजार पैकेट मुख्यमंत्री को सौंप दिया है जबकि बाकी भी जल्द ही पहुंच जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगिलगित-बाल्टिस्तान में चीन ने अच्छा खासा निवेश किया है।मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद ने मदद के लिए चीनी सरकार का शुक्रिया अदा किया।

गिलगित:चीन की सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के गरीबों में बांटने के लिए खाने के 30 हजार पैकेट दान किए हैं. मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद ने इस मदद के लिए चीनी सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि चीनी सरकार हर अच्छे-बुरे दौर में पाकिस्तान का सबसे अच्छा दोस्त साबित हुआ है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान में ओवरसीज चाइनिज एसोसिएशन के अधिकारियों ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में खाने के ये पैकेट मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद को सौंपे।

एसोसिएशन के चेयरमैन सैयद आगा अब्दुल शकूर ने कहा कि प्रदेश में रह रहे चीनी क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं. पिछले 30 सालों से एसोसिएशन पाकिस्तान और चीन के बीच संबंध को मजबूत करने पर काम कर रहा है। शकूर ने कहा कि चीनी सरकार ने दो हजार पैकेट मुख्यमंत्री को सौंप दिया है जबकि बाकी भी जल्द ही पहुंच जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम मजीद ने कहा कि उनके संगठन ने गिलगित में चीनी भाषा और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र शुरू किया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने महामारी के दौरान चीनी सरकार द्वारा दान किए गए क्षेत्र को 110 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए थे।

बता दें कि, प्रांत में चीन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत अच्छा खासा निवेश किया है और यह एक मात्र इलाका है जो चीन के साथ स्थल सीमा साझा करता है. यही कारण है चीन, गिलगित-बाल्टिस्तान पर विशेष तौर पर ध्यान देता है.

भारत कहता है कि 1947 में भारत संघ में जम्मू और कश्मीर के कानूनी, पूर्ण और अपरिवर्तनीय तौर पर शामिल होने के आधार पर गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का एक अभिन्न अंग है।

1947 में अवैध कब्जे के करीब 23 साल बाद गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए पाकिस्तान ने अलग प्रशासन बनाया. और 62 साल बाद 2009 में इसे सीमित स्वायत्ता दी गई।

 गिलगित-बाल्टिस्तान में कहने के लिए अलग विधानसभा है, अलग मुख्यमंत्री होता है लेकिन असली पावर इस्लामाबाद में होती है। वहीं, इस साल मार्च में पाकिस्तान ने इस अनंतिम प्रांत बनाने के संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित कर दिया है।

टॅग्स :गिलगित-बाल्टिस्तानचीनपाकिस्तानCPECभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर