लाइव न्यूज़ :

नव वर्ष पर जम्मू कश्मीर को तोहफाः पथकर चौकियां खत्म, सालाना खजाने को होगा 1,500 करोड़ का नुकसान

By भाषा | Updated: January 1, 2020 14:44 IST

इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है जबकि उद्यमियों ने इसे ‘राज्य में औद्योगिक क्षेत्र की मौत का काला वारंट बताया।’ इस निर्णय की घोषणा केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के प्रधान सचिव (योजना,निगरानी और विकास) रोहित कंसल ने की।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि सरकार सलाहकार के के शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 1 जनवरी 2020 से सभी टॉल नाकों (पथकर चौकियों) को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर लखनपुर सहित सभी पथकर चौकियों को समाप्त करने की मंगलवार को घोषणा की। यह फैसला नव वर्ष एक जनवरी 2020 से लागू हो जाएगा।

इससे राज्य को सालना 1,500 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है जबकि उद्यमियों ने इसे ‘राज्य में औद्योगिक क्षेत्र की मौत का काला वारंट बताया।’ इस निर्णय की घोषणा केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन के प्रधान सचिव (योजना,निगरानी और विकास) रोहित कंसल ने की।

उन्होंने कहा कि सरकार सलाहकार के के शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाएगी जो सभी पक्षों के साथ विचार विमर्श कर के राज्य में उद्योगों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाने के उपायों की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 1 जनवरी 2020 से सभी टॉल नाकों (पथकर चौकियों) को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इसमें लखनपुर और रेलवे स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर बने नाके भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे 1,500 करोड़ रुपये के राजस्व की वार्षिक हानि होने का अनुमान है। प्रशासन ने फरवरी में एक समिति बना कर उसे जम्मू-कश्मीर में आने वाली तथा स्थानीय स्तर पर उत्पादित तथा यहां से निर्यातित विभिन्न वस्तुओं,पर लगाए जाने वाले पथकर का अध्ययन कर उसमें संशोधन या परिवर्तन की जरूरत के बारे में सुझाव देने की जिम्मेदारी दी थी। जम्मू स्थित बारी ब्राह्मन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीआईए) ने इस फैसले पर गंभीर चिंता जताई है। उसने इसे स्थानीय उद्योगों को नष्ट करने का प्रयास बताया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकारलद्दाख़नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर