लाइव न्यूज़ :

प्रतिनिधिमंडलों के साथ कुवैत गए गुलाम नबी आजाद बीमार?, पीएम मोदी ने की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 21:36 IST

प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद लिया गया, जो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा कर रहा है।योगदान अत्यंत प्रभावशाली था तथा बीमार हो जाने से निराश हैं।स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और स्वस्थ होने की कामना की।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता गुलाम नबी आजाद से बात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुवैत में बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजाद उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल हैं जिन्हें भारत ने अलग-अलग देशों में भेजा है। इन प्रतिनिधिमंडलों का काम आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने आजाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आजाद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने मंगलवार को कहा था कि आजाद की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पांडा ने कहा था कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली था तथा उनके बीमार हो जाने से वह निराश हैं।

प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद लिया गया, जो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुआ था। पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा कर रहा है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादजम्मू कश्मीरपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'