लाइव न्यूज़ :

4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर आकर नई पार्टी का एलान करेंगे गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता कर सकते हैं समर्थन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 29, 2022 17:56 IST

अगले महीने 4 सितंबर को गुलाम नबी आजाद के जम्मू आने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। इसकी कमान आजाद के करीबी जीएम सरूढ़ी ने संभाली है। 

Open in App
ठळक मुद्दे4 सितंबर को आजाद के जम्मू आने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। जम्मू कश्मीर से कांग्रेस के कई नेता इस समय दिल्ली में आजाद के पास डेरा डाले हुए हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास उम्मीदवार खड़े करने को लेकर होगा संकट

जम्मू: गुलाम नबी आजाद और उनके करीबी नई पार्टी के गठन की तैयारियों में जुट गए हैं। जम्मू से लेकर श्रीनगर और दिल्ली तक इस पर मंथन हो रहा है। आजाद को जम्मू कश्मीर में भारी समर्थन मिल रहा है। 4 सितंबर को आजाद के जम्मू आने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। इसकी कमान आजाद के करीबी जीएम सरूढ़ी ने संभाली है। 

बताया जाता है कि जम्मू आने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आजाद को समर्थन देने का एलान भी करेंगे। उनके पक्ष में कांग्रेस से ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के भी दर्जनों नेताओं ने इस्तीफा देकर उनका समर्थन करने की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर से कांग्रेस के कई नेता इस समय दिल्ली में आजाद के पास डेरा डाले हुए हैं। हालांकि इनमें से कइयों ने अभी कांग्रेस से त्यागपत्र नहीं दिया है, लेकिन अंदर खाने से आजाद को ही उनका समर्थन है। 

यह भी कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में जब चुनाव होंगे तब वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष जीएम सरूरी ने इस बात की पुष्टि भी की है।

यह सच है कि गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को लग रहे एक के बाद एक बड़े झटकों से आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तक खड़े करना पार्टी के लिए चुनौती बन गया है। 

प्रदेश में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। उसमें कांग्रेस 12 सीटों के साथ जम्मू कश्मीर में चौथे नंबर पर सिमट गई थी। अब उन 12 पूर्व विधायकों में से 11 कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास उम्मीदवार खड़े करने के लिए नेता नहीं रहने से बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। इस सवाल पर विकार रसूल वानी का कहना है कि प्रदेश में जो कांग्रेस बची है। वह पूरे दम के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सिपाही की तरह काम करेगी।

पूर्व डिप्टी स्पीकर गुलाम हैदर मलिक सहित कांग्रेस के तीन और नेताओं ने दिग्गज राजनेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में सोमवार को पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। 

कठुआ के बनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मलिक और दो पूर्व एमएलसी - कठुआ से सुभाष गुप्ता और डोडा से शाम लाल भगत ने अलग-अलग अपने त्याग पत्र पार्टी आलाकमान को भेजे। 

पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक प्रमुख नेता, सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के अलावा, नगर निगम और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता आजाद में शामिल होने के लिए पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं, जो जल्द ही एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी शुरू करेंगे।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी