लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश अपना DNA जांच कराएं कि वे कहां और किस पार्टी से हैं?, बोले गुलाम नबी आजाद- कांग्रेस को दवा की जरूरत लेकिन उसका डॉक्टर अभी कंपाउंडर है

By अनिल शर्मा | Updated: August 29, 2022 12:40 IST

'आपका रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है' के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है...जो शख्स..

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने कहा- जयराम रमेश अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं।रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में है के सवाल पर आजाद ने कहा कि सदन में PM को उन्होंने गले लगाया तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

नई दिल्लीः गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा उनके डीएनए वाले बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व नेता ने जयराम रमेश को सलाह दी है कि पहले वे अपना डीएनए जांच कराएं कि वे कहां के हैं? पार्टी छोड़ने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दे रहे थे।

जयराम रमेश अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद  पर पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने कहा था कि उनका असली डीएनए मोदीफाइड था, जो उनके इस्तीफे से उजागर हो गया है। इस सवाल के जवाब में आजाद ने कहा, पहले वे (जयराम रमेश) अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। बकौल गुलाम नबी आजाद- चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।

सदन में PM को उन्होंने गले लगाया तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

'आपका रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है' के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है...जो शख्स अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM से) गले मिले, तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

'कांग्रेस मेरी दुआ से ठीक नहीं होगी उसके लिए दवा चाहिए'

यही नहीं कांग्रेस पार्टी में चुनाव के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है। आजाद ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए दुआ ही कर सकता हूं लेकिन कांग्रेस मेरी दुआ से ठीक नहीं होगी उसके लिए दवा चाहिए। अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।

गुलाम नबी आजाद पर कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के कई नेताओं द्वारा उनपर हमले किए गए। 26 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। जयराम रमेश ने इसके बाद एक बाद एक ट्वीट कर आजाद  पर हमले बोले थे। उन्होंने लिखा था-"जिस व्यक्ति को कांग्रेस नेतृत्व ने सबसे ज़्यादा सम्मान दिया, उसी व्यक्ति ने कांग्रेस नेतृत्व पर व्यक्तिगत आक्रमण करके अपने असली चरित्र को दर्शाया है। पहले संसद में मोदी के आंसू, फिर पद्म विभूषण, फिर मकान का एक्सटेंशन… यह संयोग नहीं सहयोग है !"

रमेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "जिस व्यक्ति को कांग्रेस नेतृत्व ने सबसे अधिक सम्मान दिया है, उसने अपने शातिर व्यक्तिगत हमलों से उसे धोखा दिया है जो उसके असली चरित्र को प्रकट करता है। गुलाम नबी आजाद का डीएनए अब बदल चुका है।"

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह