लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने कहा, "कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहले जमीनी कार्यकर्ता थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2023 14:45 IST

गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी की संसद से अयोग्य करार दिये जाने के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की एकता की सराहना की लेकिन साथ में यह सवाल भी खड़ा कर दिया क्या अन्य विपक्षी दलों की परेशानी के वक्त में कांग्रेस भी उसी तरह से उनके साथ खड़ी रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद ने राहुल मुद्दे पर मिले विपक्षी समर्थन की सराहना करते हुए पूछा क्या कांग्रेस भी ऐसा भी करती है कांग्रेस की राजनीतिक जमीन छूट गई क्योंकि ज्यादातर नेता पहले की तरह जमीनी कार्यकर्ता नहीं हैआज के नेता राज्यों में जाते थे, पांच सितारा होटलों में बैठकें करते थे और शाम को वापस दिल्ली आ जाते हैं

दिल्ली:कांग्रेस के साथ लगभग पांच दशकों की जूझारू राजनीति करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की कांग्रेस और राहुल गांधी से शिकायतें अब भी बरकरार हैं। गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी की संसद से अयोग्य करार दिये जाने के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की एकता की सराहना की लेकिन साथ में यह सवाल भी खड़ा कर दिया क्या अन्य विपक्षी दलों की परेशानी के वक्त में कांग्रेस भी उसी तरह से उनके साथ खड़ी रहती है।

कांग्रेस छोड़ने के बाद अब अपने राजनैतिक यात्रा पर 'आजाद' नाम से किताब लिखने वाले गुलाम नबी आजाद ने समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड से बात करते हुए युवाओं के राजनीति में आने के विषय पर कहा यदि आज के युवा अच्छे और सफल राजनेता बनना चाहते हैं तो उन्हें मौजूदा स्थिति से परिचित होना चाहिए। इसके लिए जरूरी नहीं कि वो किसी भी तरह की राजनीति में शामिल हों। हां लेकिन उन्हें राजनीति के बारे में अलग-अलग धारणाओं के बारे में जरूर जानना चाहिए।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राजनीति में आने वाले ज्यादातर लोग आत्मकेंद्रित होते हैं। वे विधायक, सांसद, मंत्री बनना चाहते हैं और उसके लिए जोर लगाते हैं। कोई पैसा कमाना चाहता है तो कोई अपने बिजनेस को प्रमोट करने के लिए राजनीति में एंट्री करता है। मेरे लिए राजनीति का मतलब इस के कामों या पैसे कमाने से नहीं है। राजनीति के लिए आपको विनम्र होने की जरूरत है। आपको अपने और लोगों के प्रति कुछ प्रतिबद्धता रखनी चाहिए। जब तक आप में खुद के प्रति, लोगों के प्रति, देश के प्रति प्रतिबद्धता नहीं हैं, तब तक आप एक अच्छे राजनेता नहीं बन सकते।

उन्होंने कहा कि वोट गांवों में होते हैं लेकिन आज की तारीख में कोई भी गांवों में नहीं जाना चाहता है। हर कोई पार्टी का प्रवक्ता बनना चाहता है ताकि उसे टीवी पर एक्सपोजर मिले और हर कोई उन्हें जाने। आज आप किसी भी राजनीतिक दल को देखें, वहां जाने वाले युवा नेता सबसे पहले प्रवक्ता बनना पसंद करते हैं।  इसका मूल कारण है कि राजनीतिक दलों में आने वाले युवा लगभग शहरों में रहना चाहते हैं। सभी पार्टियों में ऐसा ही है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल भाजपा और सीपीएम ही ऐसी पार्टियां बची हैं, जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं। लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं। एक समय था, जब यूपी में मायावती की बसपा जमीनी स्तर पर काम करती थी लेकिन जैसे ही उसने जमीनी राजनीतिक छोड़ा, बसपा हार गई। ठीक उसी तरह कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहले जमीनी कार्यकर्ता थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा, "जब मैं कांग्रेस का महासचिव था, तो मैंने अपना अधिकांश समय उस राज्य में बिताया था, जहां मुझे नियुक्त किया गया था। मैं दिल्ली बहुत कम आता था। मैं विश्वास के साथ कह सकता था कि मैं राज्य या जिला अध्यक्षों की तुलना में अधिक स्थानीय कार्यकर्ताओं को जानता हूं। स्थानीय संभावनाओं का मेरा आकलन उनकी तुलना में करीब था क्योंकि मैं जमीन पर काम करता था। लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ कांग्रेस पार्टी में महासचिवों या राज्य प्रभारियों ने अपने निर्धारित राज्यों में जाना कम कर दिया। वो राज्यों में कम समय बिताते थे। वे सुबह दिये गये राज्यों में जाते थे, पांच सितारा होटलों में बैठकें करते थे और फिर शाम की उड़ान से वापस दिल्ली लौट आते थे। इस कारण से लोगों से कांग्रेस से जुड़ाव टूट गया।"

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसBJPबीएसपीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए