लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, धारा 370, सीएए और हिजाब के मुद्दे का किया जिक्र

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 15:46 IST

मंगलवार को एएनआई के साथ इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री को एक उदार राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। मैंने उसके साथ जो किया, उसके लिए वह बहुत उदार थे।  

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक उदार राजनेता बतायाउन्होंने कहा कि मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए, मैंने उसके साथ जो किया, उसके लिए वह बहुत उदार थेउन्होंने कहा, मैंने उनके खिलाफ कई मुद्दे उठाए लेकिन उन्होंने उसका बदला नहीं लिया

नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। मंगलवार को एएनआई के साथ इंटरव्यू में आजाद ने प्रधानमंत्री को एक उदार राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। मैंने उसके साथ जो किया, उसके लिए वह बहुत उदार थे।  

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा चाहे वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब। मैंने कुछ विधेयकों को पूरी तरह से विफल कर दिया, लेकिन मुझे उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया। 

एएनआई को दिए अपने साक्षात्कार में कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के नेताओं के बीजेपी करीबी होने के आरोप को गुलाम नबी आजाद ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर जी-23 में बीजेपी के प्रवक्ता थे तो उन्हें कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया? उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया है? मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है, बाकी लोग अभी वहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण, अपरिपक्व और बचकाना आरोप है।   

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जब उन्होंने कांग्रेस से विदाई ली थी तो उन्होंने एक विस्फोटक इस्तीफे पत्र में राहुल गांधी पर तीखा हमला किया था और कांग्रेस की स्थिति के लिए उन्हें दोषी ठहराया था। गांधी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि सभी फैसले राहुल या उनके सुरक्षा गार्ड और पीए द्वारा लिए जाते हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, आज़ाद ने 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' नामक अपने नए संगठन की घोषणा की थी।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"