लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी के नाम का किया ऐलान, झंडे का भी किया अनावरण

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 26, 2022 13:01 IST

कांग्रेस छोड़ने के एक महीने बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के झंडे का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम है 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी'। डेमोक्रेसी डेमोक्रेटिक के लिए है कि पूरी स्वतंत्र होगी। जिसका मैंने उल्लेख किया कि अपनी सोच होगी। किसी भी पार्टी या नेता से प्रभावित नहीं होगी और आजाद रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी पार्टी या नेता से प्रभावित नहीं होगी और आजाद रहेगी।उन्होंने अपनी नई पार्टी के झंडे का अनावरण भी किया।इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के झंडे में मौजूद रंगों का अर्थ भी बताया। 

जम्मू:कांग्रेस (Congress) पार्टी छोड़ने के एक महीने बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने अपनी पार्टी का नाम 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' रखने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई पार्टी के झंडे का अनावरण भी किया। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के झंडे में मौजूद रंगों का अर्थ भी बताया। 

उन्होंने कहा कि मस्टर्ड कलर रचनात्मकता और विविधता में एकता को इंगित करता है, सफेद शांति को इंगित करता है और नीला समुद्र की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक स्वतंत्रता, खुली जगह, कल्पना और सीमाओं को इंगित करता है। आजाद ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि उनकी पार्टी को उर्दू के साथ-साथ संस्कृत में भी लगभग 1,500 सुझाव मिले हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मेरी नई पार्टी के नाम हमें उर्दू और संस्कृत में भेजे गए थे। हिंदी और उर्दू का मिश्रण हिंदुस्तानी है। हम चाहते हैं कि नाम लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो। कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद अपनी पहली जनसभा में आजाद ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

आजाद ने पहले कहा था, "मैंने अभी तक अपनी पार्टी के लिए नाम तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सके। मेरी पार्टी पूर्ण राज्य का दर्जा, जमीन का अधिकार और मूल निवासी को रोजगार देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।" बता दें कि आजाद ने हाल ही में कांग्रेस के साथ अपना लगभग 50 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया।

राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना करते हुए आजाद ने कहा था कि पार्टी को उसके कार्यकर्ताओं ने अपने खून से बनाया है, न कि कंप्यूटर और ट्विटर से। आजाद ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पूर्व सहयोगी उन्हें 'बदनाम' करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के लोग अब बसों में जेल जाते हैं, डीजीपी या आयुक्तों को बुलाते हैं, अपना नाम लिखवाते हैं और एक घंटे के भीतर चले जाते हैं।

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में गुलाम नबी आजाद ने पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि वह एक "गैर-गंभीर व्यक्ति" और "अपरिपक्व" हैं। 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील