लाइव न्यूज़ :

हिंसा वाले दिन गाजियाबाद से गोकलपुरी के लिए निकले थे भाई आमिर और हाशिम, अगले दिन नाले में मिली लाश

By भाषा | Updated: February 28, 2020 13:14 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। आज (28 फरवरी) अधिकतर इलाकों में शांति है। पुलिस का दावा है कि हालात सामान्य हैं।

Open in App

मोहम्मद आमिर और हाशिम गाजियाबाद से गोकलपुरी में अपने परिवार से मिलने के लिए निकले थे लेकिन न तो उन्हें और न ही परिवार वालों को पता था कि घर तक का उनका सफर कभी पूरा ही नहीं होगा। अपने बड़े भाई शेरुद्दीन की सलाह न मानते हुए 25 वर्षीय आमिर और 16 वर्षीय हाशिम बुधवार (26 फरवरी) शाम को गाजियाबाद से अपने परिवार से मिलने के लिए हिंसाग्रस्त गोकलपुरी के लिए निकले। लेकिन अगले दिन ( परिवार को जीटीबी अस्पताल में दोनों की लाशें मिली।

परिवार के एक परिचित अकरम ने बताया, ‘‘रात करीब पौने नौ बजे शेरुद्दीन को आमिर का फोन आया कि वह गाजियाबाद से उनसे मिलने गोकलपुरी आ रहा है। शेरुद्दीन ने उसे दंगाग्रस्त इलाके में न आने की सलाह दी।’’ आमिर गाजियाबाद में ड्राइवर के तौर पर काम करता था और हाशिम उसका सहायक था। उसने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।

अकरम ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आगाह किए जाने के बावजूद आमिर घर आने पर जोर देता रहा, उसने कहा कि वह इलाके को बहुत अच्छी तरह जानता है और सुरक्षित घर पहुंच जाएगा।’’ यह आखिरी बार था जब परिवार ने दोनों भाइयों की आवाज सुनी। रात दस बजे जब दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने आमिर को फोन किया लेकिन फोन नंबर नहीं मिल रहा था।

अकरम ने कहा, ‘‘उन्हें लगा कि वे दोनों नहीं आए होंगे क्योंकि उन्हें यहां आने को लेकर आगाह किया गया था। लेकिन सुबह तक उनके फोन नंबर नहीं मिले और फिर परिवार ने दयालपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई जहां उन्हें दोनों की तस्वीरें देने के लिए कहा गया।’’

तस्वीरें लेकर जब वे लोग फिर से पुलिस थाने पहुंचे तो एक महिला अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दोनों के शव जीटीबी अस्पताल में देखे हैं। परिवार अस्पताल पहुंचा और उनके शवों की पहचान की। शवों को गंगा विहार और गोकलपुरी के बीच एक नाले से निकाला गया था। उन्होंने बताया कि परिवार को अभी तक शव नहीं मिले हैं क्योंकि पोस्टमार्टम कल किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

भारतगाजियाबाद में ओले, दिल्ली में बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार