लाइव न्यूज़ :

गहलोत ने प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:43 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सही कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हित में नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बडे़ पैमाने पर राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है जिसे कांग्रेस ने 70 वर्षों में बनाने में मदद की थी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा को मंगलवार को युवाओं के ‘भविष्य पर आक्रमण’ करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल में जनता के पैसे से बनी देश की बहुमूल्य संपत्तियों को अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को ‘उपहार’ के रूप में दे रहे हैं। नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह दावा भी किया कि एनएमपी से कुछ कंपनियों का एकाधिकार हो जाएगा जिस कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पायेगा। गहलोत ने इसका समर्थ करते हुए कहा कि ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार जो गलती कर रही है उससे पूरा देश चिंतित है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट हो जायेगी। जिन क्षेत्रों को बेचा जा रहा है या उनका निजीकरण किया जा रहा है उनमें रणनीतिक संपत्तियां शामिल हैं।’’ राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लाभ कमाने वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। सरकार ने हितधारकों, यूनियन कार्यकर्ताओं और यहां तक कि विपक्ष के साथ भी इस बारे में चर्चा नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?