लाइव न्यूज़ :

GDP का मतलब गैस-डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ना, सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये कमाए, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2021 20:45 IST

राहुल गांधी ने कहा कि एलपीजी गैस का दाम 2014 में संप्रग के सत्ता में रहने के दौरान 410 रुपये प्रति सिलेंडर था, अब यह 885 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये कमाए है। 2014 में डीजल की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर थी, आज यह 88 रुपये प्रति लीटर है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है।

नई दिल्लीः रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है।

सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये कमाए है। राहुल गांधी ने कहा कि एलपीजी गैस का दाम 2014 में संप्रग के सत्ता में रहने के दौरान 410 रुपये प्रति सिलेंडर था, अब यह 885 रुपये है। किसानों, श्रमिकों, छोटे कारोबारियों, एमएसएमई, नौकरीपेशा वर्ग का विमुद्रीकरण किया जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के चार-पांच मित्रों का मौद्रिकरण किया जा रहा है। 116% की वृद्धि। 2014 में पेट्रोल 71.5 रुपये प्रति लीटर था, आज यह 101 रुपये प्रति लीटर है, 42% की वृद्धि। 2014 में डीजल की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर थी, आज यह 88 रुपये प्रति लीटर है।

मोदी जी कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है, वित्त मंत्री का कहना है कि जीडीपी ऊपर की ओर प्रोजेक्शन दिखा रही है। तब मुझे समझ में आया कि जीडीपी से इसका क्या मतलब है। इसका मतलब है 'गैस-डीजल-पेट्रोल'। उन्हें यह भ्रम है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है और केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करने की मांग कर रही है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत’ लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।

टॅग्स :कांग्रेसभारत सरकारनरेंद्र मोदीपेट्रोलएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया