लाइव न्यूज़ :

बिहार में आरक्षण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का गजट हुआ प्रकाशित, महागठबंधन श्रेय लेने में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2023 17:51 IST

एससी-एसटी, ईबीसी और ओबीसी के आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने और ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी का कोटा रखने को लेकर बिहार गजट में इसे प्रकाशित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आरक्षण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का नीतीश सरकार का निर्णय मंगलवार से लागू हो गयापिछले सप्ताह राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस पर अपनी मुहर लग दी थीराजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार ने इतिहास रच दिया है

पटना: बिहार में आरक्षण को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का नीतीश सरकार का निर्णय मंगलवार से लागू हो गया। एससी-एसटी, ईबीसी और ओबीसी के आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने और ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी का कोटा रखने को लेकर बिहार गजट में इसे प्रकाशित कर दिया गया है। बिहार विधानमंडल ने इसी महीने हुए शीतकालीन सत्र में इसे सर्व सम्मत्ति से पारित किया था। वहीं पिछले सप्ताह राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस पर अपनी मुहर लग दी थी। अब बिहार गजट में इसे प्रकाशित करने के साथ ही बिहार में आरक्षण का नया फॉर्मूला लागू हो गया है।

राज्यपाल के आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद सत्ताधारी महागठबंधन के नेताओं ने खुशी जताई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार ने इतिहास रच दिया है। राज्यपाल से कानून की मंजूरी मिलने से पिछड़ा, दलित, अति पिछड़ा सभी खुश हैं। बिहार ने जो काम किया है वह पूरे देश में होना चाहिए। नीतीश-तेजस्वी की सरकारी की वाहवाही के साथ ही शक्ति सिंह यादव ने मुख्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के नेता घबराहट में हैं। उन्होंने मजबूरी में जातीय गणना और आरक्षण संशोधन विधेयक का सपोर्ट किया है। जातीय गणना को रोकने के लिए भाजपा ने परोक्ष रूप से काफी प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि जातीय गणना की रिपोर्ट जारी करने के बाद नीतीश सरकार ने बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आरक्षण संशोधन विधेयक का प्रस्ताव पेश किया था। 

इस प्रस्ताव का सत्ताधारी दलों के साथ ही विपक्षी भाजपा ने भी समर्थन किया था और दोनो सदनों में यह विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया था। विधानमंडल से पारित होने के बाद इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। पिछले दिनों एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से जल्द से जल्द से विधेयक को मंजूरी देने की अपील की थी और अब राज्यपाल के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते ही 60 से 75 फीसदी तक आरक्षण बढा़ने के फैसले को हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया गया है। 

सरकार ने इसे गजट के रूप में प्रकाशित कर नया आरक्षण कानून को लागू कर दिया है। इस प्रस्ताव के अनुसार अब आरक्षण का दायरा 60 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। नई आरक्षण नीति के तहत अब एससी को 16 के बजाय 20 फीसदी, एसटी को एक से बढ़ाकर 2 फीसदी, ओबीसो को 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी और ईबीसी को 18 से बढ़ाकर 25 फीसदी किया गया है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पहले की तरह 10 फीसदी आरक्षण मिलता रहेगा।

टॅग्स :बिहारआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार