लाइव न्यूज़ :

ममता ने अडानी ग्रुप से वापिस लिया 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, नया टेंडर जल्द होगा जारी

By धीरज मिश्रा | Updated: November 22, 2023 13:09 IST

Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी को ममता सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया है। हालांकि, कभी सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकभी ममता सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया थाममता सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया हैअडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट का विकास करने के लिए प्रोजेक्ट मिला था

Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी को ममता सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने अडानी ग्रुप से 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वापिस ले लिया है। हालांकि, कभी सरकार ने अडानी ग्रुप को 25 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट दिया था। अब प्रोजेक्ट वापिस लेने के बाद सरकार के द्वारा जल्द ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। यहां बताते चले कि अडानी ग्रुप को ताजपुर पोर्ट का विकास करने के लिए प्रोजेक्ट मिला था।

लेकिन, 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि अब ताजपुर पोर्ट के लिए जल्ह ही नया टेंडर निकाला जाएगा। अडानी ग्रुप से इतना बड़ा प्रोजेक्ट वापिस लेने के पीछे सांसद महुआ मोइत्रा का नाम लिया जा रहा है। महुआ पर एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया था कि वह पैसे लेकर मोदी के नाम पर अडानी पर हमला करती थीं।

ममता के फैसले पर विरोध भी हुआ

साल 2022 में बंगाल में बिजनेस समिट हुआ। इस समिट में उद्योगपति गौतम अडानी भी पहुंचे थे। अडानी ने यहां पर करीब 10 हजार रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। इस समिट के बाद प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप को दिया गया। ममता के अडानी पर इस मेहरबानी की चर्चा राजनीति के गलियारों में भी हुई। कहा जाने लगा कि एक तरफ अडानी को लेकर वह उन पर हमला करती रहती हैं दूसरी तरफ सरकार की ओर से उन्हें हजारों करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट दिया जा रहा है।

महुआ मोइत्रा का क्या है कनेक्शन

सांसद महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामा दायर कर आरोप लगाया था कि वह वह पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए गौतम अडानी का नाम लिया करती थी। आरोप में आगे कहा गयाथा कि इसके लिए वह सांसद के खर्चें उठाते थे, उन्हें महंगे गिफ्ट देते थे। इस मामले में लोकसभा में एथिक्स पैनल ने जांच की। पैनल ने सांसद को निष्कासित करने की मांग की है।

टॅग्स :Mamta Banerjeeपश्चिम बंगालWest Bengalकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?