लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी, मोहर्रम, किसी भी त्योहार में भीड़-भाड़ की अनुमति नहीं

By भाषा | Updated: August 21, 2020 14:14 IST

आदेश में कहा गया है कि गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी आदि पर कहीं भी सार्वजनिक रूप से पाण्डाल न लगाने दिए जाएं.

Open in App
ठळक मुद्देमंदिरों में जाकर दर्शन, पूजा-पाठ का अवसर नहीं मिलेगामुसलमान समुदाय के लोग मोहर्रम को घरों में ही मनाएं

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी, मोहर्रम आदि त्योहारों पर किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ किए जाने पर जिले में प्रतिबंध लागू रहेंगे और किसी भी स्थिति में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,‘‘राज्य सरकार के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को जिले की पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि जिले में कहीं भी, किसी भी स्थिति-परिस्थिति में भीड़ न लगाने दी जाए। हर त्योहार घर में रहकर ही मनाया जाए। गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी आदि पर कहीं भी सार्वजनिक रूप से पाण्डाल न लगाने दिए जाएं। न ही कहीं भी मूर्तियां स्थापित करने दी जाएं और न ही शोभायात्रा आदि निकाली जाए।’’ उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने घरों पर ही गणेश जी की स्थापना करें व पूजा-अर्चना कर गणेश चतुर्थी का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाएं।

राधाष्टमी का त्योहार भी घरों में धूमधाम से मनाएं। मंदिरों में जाकर दर्शन, पूजा-पाठ का अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मुसलमान समुदाय के लोग मोहर्रम को घरों में ही मनाएं क्योंकि सार्वजनिक रूप से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की लगातर निगरानी रखने व किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट के संज्ञान में आते ही उसे तत्काल ब्लॉक कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप