लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए बीजेपी वर्चुअल चुनावी रैली करने को तैयार, बोले गजेंद्र शेखावत- पाबंदियों पर चुनाव आयोग लेगा फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: December 30, 2021 09:38 IST

पंजाब के चुनावी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव और विशेषज्ञों के साथ देश की महामारी की स्थिति पर बातचीत कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देशेखावत ने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी हैचुनाव आयोग चुनावी रैलियों पर फैसला करेगा और हम दिशानिर्देशों का पालन करेंगेः गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्लीः कोविड के बढ़ते मामलों और ओमीक्रॉन के संभावित खतरों को देखते हुए बीजेपी के पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र‍ सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्चुअल चुनावी रैलियों के लिए तैयार है और पार्टी चुनाव के मद्देनजर जारी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करेगी।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, शेखावत ने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव और विशेषज्ञों के साथ देश की महामारी की स्थिति पर बातचीत कर रहा है। चुनाव आयोग चुनावी रैलियों पर फैसला करेगा और हम दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।

शेखावत ने कहा कि बीजेपी किसी भी परिस्थितियों में काम करनेवाली पार्टी हैय़ हमने पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान वर्चुअल चुनावी रैलियां की थीं। COVID महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान, दुनिया भर के राजनीतिक दल हाइबरनेशन में चले गए। लेकिन बीजेपी अभी भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए बूथ स्तर पर सक्रिय थी। बीजेपी किसी भी परिस्थिति में काम कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर विधानसभा चुनावों से पहले देश भर में कोविड ​​के मामलों में वृद्धि के बाद भाजपा पर महामारी की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, केंद्र ने COVID-19 पर कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं किया है, लेकिन कई राज्यों ने इसे एकतरफा किया है। मुझे लगता है कि चन्नी साहब आम आदमी पार्टी (आप) और केजरीवाल की ओर इशारा कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है। केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में रैलियां कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि ओमीक्रॉन के खतरों को देखते हुए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम ने मंगलवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से मुलाकात की।  2022 में गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर सहित पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। 

 

टॅग्स :गजेंद्र सिंह शेखावतपंजाबBJPविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी