लाइव न्यूज़ :

गगनयान मिशन में नहीं होगी महिला अंतरिक्ष यात्री, सैन्य बलों के टेस्ट पायलटों में से किया जाएगा चयन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 29, 2019 09:48 IST

पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मॉस्को में इसरो के तकनीकी संपर्क केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी ताकि सहयोग में आसानी हो. गगनयान परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद है. इनमें प्रौद्योगिकी विकास, यान के निर्माण और जरूरी आधारभूत ढांचे का विकास शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देमिशन गगनयान में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के होने की संभावना नहीं हैइसरो संभावित अंतरिक्ष यात्रियों की खोज सशस्त्र बलों के टेस्ट पायलट में से कर रहा है

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के होने की संभावना नहीं है क्योंकि इसरो संभावित अंतरिक्ष यात्रियों की खोज सशस्त्र बलों के टेस्ट पायलट (नए विमानों का परीक्षण करने वाले अति दक्ष पायलट में से कर रहा है और उनमें कोई भी महिला नहीं है.

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इस मिशन में महिला के शामिल होने की संभावना नहीं दिखती, लेकिन महिलाएं सहित अन्य असैनिक भविष्य के मानव मिशन का हिस्सा होंगे. इसरो ने पहले मानव मिशन के लिए संभावित उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा.

चुने गए उम्मीदवारों को नवंबर में प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा. पहले गगनयान मिशन को 2022 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ भेजने की योजना है. इन यात्रियों का चयन सशस्त्र बलों के टेस्ट पायलटों में से किया जाएगा. गगनयान मिशन के तहत दो मानव रहित और एक मानव मिशन को अंजाम दिया जाएगा. 10,000 करोड़ रुपए की आएगी लागत भारत ने गगनयान मिशन में सहयोग के लिए रूस और फ्रांस से करार किया है.

पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मॉस्को में इसरो के तकनीकी संपर्क केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी ताकि सहयोग में आसानी हो. गगनयान परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद है. इनमें प्रौद्योगिकी विकास, यान के निर्माण और जरूरी आधारभूत ढांचे का विकास शामिल है.

टेस्ट पायलटों को ही क्यों मौका?

अधिकारी ने बताया, विभिन्न देशों की ओर से पहले भेजे मानव मिशन में भी टेस्ट पायलट को ही भेजा गया. इसलिए हम भी अपने मिशन में इस परिपाटी पर कायम रहना चाहते हैं. हम सशस्त्र बलों के टेस्ट पायलट को देख रहे हैं लेकिन उनमें कोई महिला टेस्ट पायलट नहीं है. भविष्य में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोग भी मिशन का हिस्सा होंगे.

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग