लाइव न्यूज़ :

गगनयान की तैयारी पूरी, अंतरिक्ष में इस साल महिला रोबोट फिर 2023 में मानव भेजेगा भारत: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2022 07:24 IST

द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि गगनयान मिशन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अगले साल इसे अंजाम दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि इस साल या अगले साल तक गगनयान मिशन नहीं हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत अगले साल 1 या 2 मानव को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन को अंजाम देगा: जितेंद्र सिंहकेंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत की ओर से मानव को भेजने से पहले इसी साल के अंत तक दो ट्रायल किए जाने हैं।पहला ट्रायल खाली होगा और दूसरे में एक महिला रोबोट (अंतरिक्ष यात्री) को भेजा जाएगा: जितेंद्र सिंह

मुरादाबाद: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत अगले साल 1 या 2 मानव को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन को अंजाम देगा। जितेंद्र सिंह ने रविवार को मुरादाबाद में ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत की ओर से मानव को भेजने से पहले इसी साल के अंत तक दो ट्रायल किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि 'गगनयान' मिशन की तैयारी पूरी हो चुकी है।

ट्रायल में महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजेगा भारत

जितेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अगले वर्ष भारतीय मूल के 1 या 2 मानव अंतरिक्ष में जाएंगे। हमारी गगनयान की तैयारी हो चुकी है। उससे पहले इस साल के अंत तक 2 ट्रायल किए जाएंगे। पहला ट्रायल खाली होगा और दूसरे में एक महिला रोबोट (अंतरिक्ष यात्री) को भेजा जाएगा।'

जितेंद्र सिंह ने काह कि जिस महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, उसका नाम 'व्योमित्र' रखा गया है। उन्होंने कहा कि दो ट्रायल मिशन के आधार पर तीसरे मिशन में भारत के अंतरिक्ष यात्री जाएंगे।

गगनयान पर इसरो ने क्या कहा है?

पिछले ही महीने के आखिर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने  कहा था गगनयान मिशन इस साल या अगले साल नहीं हो सकती क्योंकि एजेंसी सभी सुरक्षा प्रणालियों की मौजूदगी सुनिश्चित करना चाहती है। इसरो प्रमुख ने कहा कि जब इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा तो सुरक्षा पर बहुत ध्यान देना होगा। 

उन्होंने कहा था कि सुरक्षा को लेकर परीक्षण किए जा रहे हैं तथा 'हम इसका और अधिक बार परीक्षण कर रहे हैं, हम इसे बहुत सावधानी से करना चाहेंगे।' इसरो प्रमुख ने जोर देकर कहा कि अगले साल के मध्य में विभिन्न प्रदर्शनों और एक मानवरहित मिशन को अंजाम दिया जाएगा तथा सुनिश्चित किया जाएगा कि सबकुछ ठीक है। 

उन्होंने कहा, '(गगनयान) इस साल या अगले साल नहीं हो सकता। यह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए है।' सोमनाथ ने कहा, 'अगर हम अंतरिक्ष यात्रियों को उड़ाना चाहते हैं, तो हमें पहले सुरक्षा प्रणाली को साबित करना होगा.. इसे कई परीक्षणों से गुजरना होगा। हम इस साल ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं किसी आपदा के साथ गगनयान कार्यक्रम को समाप्त नहीं करना चाहता हूं। हम इसे बहुत सावधानी से करना चाहेंगे।'

टॅग्स :इसरोजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम