लाइव न्यूज़ :

गलती से भी चीनी मिल मत शुरू करिए, नितिन गडकरी ने अनुभवों की दुहाई देते हुए सांसदों से कहा

By भाषा | Updated: July 4, 2019 14:24 IST

वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में वह खुद अनुभव कर रहे हैं कि चीनी मिलों की हालत बहुत खराब है। यह उद्योग अब आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रहा। गडकरी ने कहा कि इसके बजाय गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनुभवों की दुहाई देते हुए सदस्यों को चीनी मिल खोलने की जगह गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने की सलाह दी।पेट्रोलियम मंत्रालय 60 रुपये प्रति लीटर की दर से एथेनॉल खरीदता है। यह लाभकारी हो सकता है।

लोकसभा में बृहस्पतिवार को एक अजब नजारा तब देखने को मिला जब वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिल के अपने अनुभवों की दुहाई देते हुए सदन के सदस्यों को शक्कर कारखाना खोलने की जगह गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने की सलाह दी।

गडकरी प्रश्नकाल में लघु और मध्यम उद्योगों की भूमिका से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। इसी दौरान एक सदस्य ने पूरक प्रश्न में महाराष्ट्र में गन्ना किसानों से संबंधित विषय उठाया। गडकरी ने जवाब में कहा कि यह विषय उनके मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता, लेकिन वह अपने निजी अनुभव से सदस्य को सलाह देंगे कि ‘‘गलती से भी चीनी मिल मत शुरू करिए।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वह खुद अनुभव कर रहे हैं कि चीनी मिलों की हालत बहुत खराब है। यह उद्योग अब आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रहा। गडकरी ने कहा कि इसके बजाय गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।

पेट्रोलियम मंत्रालय 60 रुपये प्रति लीटर की दर से एथेनॉल खरीदता है। यह लाभकारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और सदस्यों को जानकारी दे सकते हैं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनितिन गडकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण