लाइव न्यूज़ :

Gadchiroli Naxal Attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों की शहादत को किया नमन, कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 1, 2019 15:35 IST

Gadchiroli Naxal Attack: पीएम मोदी ने कहा, ''महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हमारे सुरक्षाकर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभी बहादुर जवानों को नमन करता हूं। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार और एकजुटता शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ऐसी हिंसा के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।''

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों हमले में 16 सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुखपीएम मोदी ने कहा कि जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Gadchiroli Naxal Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार (1 मई) को हुए भयानक नक्सली हमले में शहीद होने वाले 16 सुरक्षाकर्मियों के प्रति शोक जताया और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ''महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हमारे सुरक्षाकर्मियों पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभी बहादुर जवानों को नमन करता हूं। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार और एकजुटता शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ऐसी हिंसा के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।''

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर एक पुलिस की गाड़ी को उड़ा दिया जिसमें सुरक्षाकर्मी सवार थे। धमाका इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पहले इस हमले की चपेट में आए सुरक्षाकर्मियों को घायल बताया जा रहा था लेकिन बाद में खबर आई कि 16 जवान हमले में शहीद हो गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नक्सली हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा,  ''यह जानकर दुखी हूं कि गढ़चिरौली सी -60 बल के हमारे 16 पुलिसकर्मी आज कायरतापूर्ण अंजाम दिए गए नक्सली हमले में शहीद हो गए। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शहीदों के परिवारों के साथ हैं। मैं डीजीपी और गढ़चिरौली एसपी के संपर्क में हूं।''

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुगंतिवार ने इस हमले को लेकर कहा, ''हमें संदेह है कि इस हमले में 15 पुलिस जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई।''

टॅग्स :नक्सल हमलामहाराष्ट्रनक्सलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो