लाइव न्यूज़ :

G20 Summit: देसी पकवानों से होगी विदेशी मेहमानों का स्वागत, लिट्टी-चोखा, दाल बाटी चूरमा के अलावा गोलगप्पे और चटपटी चाट भी परोसी जाएगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2023 14:21 IST

मेहमानों को जिन पकवानों का स्वाद मिलेगा उनमें बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ले, दक्षिण भारत का मसाला डोसा, जलेबी के अलावा गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसे, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट भी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजी 20 समिट भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगामेहमानों को मोटे अनाजों से बने पकवान परोसे जाएंगेलिट्टी-चोखा, दाल बाटी चूरमा और जलेबी , गोलगप्पे का भी स्वाद मिलेगा

G20 Summit: 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार है। मेहमानों को परोसे जाने वाले व्यंजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए लगभग 500 व्यंजनों का एक मेन्यू तैयार किया गया है जिसमें मोटे अनाजों से बने पकवान और लिट्टी-चोखा से लेकर गोलगप्पे तक शामिल हैं। 

अकेले ताज होटल में 120 से अधिक शेफ काम कर रहे हैं। ताज ने 2023 में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के सम्मान में अपने मेनू में बाजरा आधारित भोजन भी शामिल किया है। इसके अलावा बाकि होटल्स भी मोटे अनाजों से स्वादिष्ट पकवान बनाने पर मेहनत कर रहे हैं।  बाजरा, रागी, ज्वार और तिल आदि मोटे अनाज से बने पकवान मेहमानों को परोसे जाने की तैयारी है।

साल 2023 को भारत की ही पहल पर मिलेट्स ईयर के तौर पर पूरी दुनिया सेलीब्रेट कर रही है। इसी के चलते जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को मोटे अनाजों से बने पकवान खिलाने इन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी मेहमानों को जिन पकवानों का स्वाद मिलेगा उनमें बिहार का लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ले, दक्षिण भारत का मसाला डोसा, जलेबी के अलावा गोलगप्पे, दही भल्ले, समोसे, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट भी शामिल होंगे। 

जी 20 समिट भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। जी20 का थीम है 'वसुधैव कुटुम्बकम', यानी 'एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य'। विशेष सचिव और भारत के जी20 सचिवालय के संचालन और लॉजिस्टिक्स प्रमुख मुक्तेश परदेशी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, "भारत सरकार की ओर से, हम कन्वेंशन सेंटर में भोजन उपलब्ध कराएंगे..विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे लेकिन मेनू में बाजरा को प्रमुख स्थान मिलेगा... शेफ विभिन्न प्रकार के क्षेत्रीय व्यंजन विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं..कुल मिलाकर भाव यह है कि हमें भारत के स्ट्रीट फूड, मोटे अनाजों से परिचित होना चाहिए और प्रतिनिधियों को भारत के विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों का भी अनुभव लेना चाहिए।"

टॅग्स :जी20जो बाइडनNew Delhiनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप