लाइव न्यूज़ :

G-20 Meeting: जम्मू-कश्मीर को फिल्म निर्माण का हब बनाना चाहती है केंद्र सरकार, फिल्मों की शूटिंग को दिया जाएगा बढ़ावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 16:39 IST

अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय यूनियन और साउथ अफ्रीका जैसे 17 ताकतवर देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचे। इस मौके पर विश्व समुदाय को एक संदेश देने के साथ ही केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर को फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह की तरह विकसित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जी20 की अहम बैठक हुई17 ताकतवर देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचेजम्मू-कश्मीर को फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह की तरह विकसित किया जाएगा

नई दिल्ली: भारत ने पर्यटन पर जी20 के कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का आयोजन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में किया है। पाकिस्तान के विरोध के बावजूद कई वैश्विक नेताओं समेत G-20 समूह के 122 प्रतिनिधि सोमवार को श्रीनगर पहुंचे। इस मौके पर विश्व समुदाय को एक संदेश देने के साथ ही केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर को फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह की तरह विकसित किया जाएगा।

जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने इस बारे में कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। हम (केंद्र) फिल्मों की शूटिंग  में सहायता प्रदान करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव मदद करेंगे। अमिताभ कांत ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर को फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए निर्माता भी उत्सुक रहते हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हो रही  पर्यटन पर जी20 के कार्यकारी समूह की बैठक पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को दरकिनार करके की जा रही है। मेहमानों का स्वागत केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर किया।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद श्रीनगर में यह पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है। इस बैठक पर दुनिया भर की नजर थी। जी20 समूह के कई देशों के प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह एक चार्टर्ड विमान से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे।

जी-20 सम्मेलन के तहत पर्यटन वर्किंग ग्रुप की मीटिंग श्रीनगर में कराकर भारत ने पाकिस्तान के फर्जी प्रोपगेंडा को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान के कहने पर चीन ने इस बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया लेकिन अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय यूनियन और साउथ अफ्रीका जैसे 17 ताकतवर देशों के प्रतिनिधि भारत पहुंचे।

टॅग्स :जी20Jammuजम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?