लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी इंग्लैंड में गिरफ्तार, लंदन कोर्ट में आज होगी पेशी

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2019 15:20 IST

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) कागजात के आधार पर अपनी कंपनी के लिए करोड़ो रुपये बैंक से लिए।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी के खिलाफ दो दिन पहले गिरफ्तारी वारंट हुआ था जारीनीरव मोदी पर पीएनबी से करोड़ रुपये गलत कागजात के आधार पर पैसे निकालने का आरोप

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। यूके पुलिस के अनुसार नीरव मोदी को लंदन के होलबर्न मेट्रो स्टेशन से हिरासत में लिया गया। 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के इस आरोपी की पेशी थोड़ी देर में लंदन के कोर्ट में की जाएगी।

नीरव मोदी के पिछले कई दिनों से लंदन में रहने की खबरें आ रही थी। नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट सोमवार को जारी हुई थी और तभी से अंदेशा जताया जा रहा था कि उसकी कभी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

इससे पहले सीबीआई सूत्रों ने मंगलवार को कहा था कि पीएनबी बैंक घोटाले में फरार आरोपी नीरव मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित करके भारत लाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। 

नीरव मोदी का मामला 10 दिन पहले एक बार फिर तब सुर्खियों में आया जब लंदन की सड़कों पर उसके घूमने का दुनिया के सामने आया। इंग्लैंड के अखबार 'द टेलिग्राफ' ने तब खुलासा किया था कि नीरव लंदन में रह रहा है और वहां उसने अपना हीरे का नया बिजनेस भी शुरू कर लिया है।

गौरतलब है कि फरवरी-2018 में नीरव मोदी के पंजाब नेशनल बैंक से ठगी का मामला सामने आया था। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) कागजात के आधार पर अपनी कंपनी के लिए करोड़ो रुपये बैंक से लिए। मामला सामने आने तक वह भारत छोड़ कर भाग चुका था इसके बाद उसी महीने में उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था।

टॅग्स :नीरव मोदीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप