लाइव न्यूज़ :

Fuel price hike: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का मोदी सरकार पर हमला, पेट्रोल की कीमत 40 रुपये से अधिक होना जनता का शोषण है

By अनुराग आनंद | Updated: December 9, 2020 10:37 IST

महामारी के बीच लगातार बड़ रहे पेट्रोल व डीजल की कीमत को लेकर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के नरेंद्र मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि रिफाइनरी में पेट्रोल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर होते हैं।बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर पहुंचना आम जनता का शोषण है।

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल की कीमत पिछले दो सालों में सर्वाधिक उच्चतर स्तर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90 के पार है। 

महामारी के बीच लगातार बड़ रहे पेट्रोल व डीजल की कीमत को लेकर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी के नरेंद्र मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर पहुंचना भारत सरकार की ओर से देशवासियों का आश्‍चर्यजनक शोषण है। 

रिफाइनरी में पेट्रोल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर होते हैं। इसके बाद सभी तरह के टैक्‍स और पेट्रोल पंप कमीशन मिलाकर इसमें 60 रुपये तक की बढ़ोतरी होती है। मेरी नजर में पेट्रोल को अधिकतम 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाना चाहिए। 

जानिए अपने शहर में तेल का भाव

दिल्ली में आज 9 दिसंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल 81.73 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज देश की राजधानी में बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम भी आज स्थिर हैं। डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।   

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 90.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.51 रुपये प्रति लीटर है। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 85.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.44 रुपये प्रति लीटर है।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलनरेंद्र मोदीसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील