लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड केस: ED ने राहुल गांधी को जारी किया नया समन, अब इस तारीख को होंगे पेश

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2022 11:36 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। दरअसल, उन्होंने अपने विदेश दौरे का हवाला देते हुए नई तारीख की मांग की थी। राहुल गांधी को पहले दो जून को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 8 जून को मध्य दिल्ली में अपने मुख्यालय में संघीय एजेंसी के सामने पेश होंगी।ईडी ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधीराहुल गांधी को अब 13 जून को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। दरअसल, उन्होंने अपने विदेश दौरे का हवाला देते हुए नई तारीख की मांग की थी। राहुल गांधी को पहले दो जून को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। 

ऐसे में उन्होंने जांच एजेंसी को तारीख स्थगित करने के लिए लिखा था क्योंकि वह इस समय विदेश दौरे पर हैं और उनके 5 जून को देश पहुंचने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 8 जून को मध्य दिल्ली में अपने मुख्यालय में संघीय एजेंसी के सामने पेश होंगी। बता दें कि गुरुवार को सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मालूम हो, ईडी ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था। 

यह मामला पार्टी समर्थित 'यंग इंडियन' में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में हाल में दर्ज किया गया था। समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का है। ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है। समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) प्रकाशित करता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। ईडी ने हाल में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी।

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसमनी लॉऩ्ड्रिंग मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?