लाइव न्यूज़ :

जोशीमठ के बाद चमोली जिले के बहुगुणा नगर स्थित घरों में दरारें पड़नी शुरू, अन्य गांवों में भी ऐसी ही स्थिति; सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2023 11:20 IST

जोशीमठ में 19 होटलों, अतिथि गृहों और स्कूल भवनों को तथा शहर से बाहर पीपलकोटी में 20 ऐसे भवनों को प्रभावित लोगों के लिए चिह्नित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचमोली जिले में कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में कुछ घरों में ताजा दरारें देखी गई हैं। जोशीमठ में जिन घरों, होटलों और स्कूलों में अधिक दरारें आई हैं उन्हें आज गिराने का काम शुरू होगा। जोशीमठ के आसपास के अन्य गांवों में भी ऐसी ही स्थिति है।

चमोलीः जोशीमठ क्षेत्र में भूमि धंसने के बीच चमोली जिले में कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में कुछ घरों में ताजा दरारें देखी गई हैं। अब जोशीमठ के साथ-साथ बुहुगुणा नगर के लोगों में भी भय पैदा हो गया है। इससे पहले सोमवार को सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जोशीमठ के आसपास के अन्य गांवों में भी ऐसी ही स्थिति है।

 गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने जोशीमठ की स्थिति के बारे में जानने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और ‘सब्सिडेंस जोन’ (प्रभावित क्षेत्र) में भूमिगत जल जमाव के स्थान का पता लगाने की जरूरत पर जोर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि जमीन के नीचे पानी जहां जमा हुआ है वह इलाका जोशीमठ में है लेकिन अभी पानी के स्रोत का पता नहीं चल पाया है। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इस मुद्दे को हल करने के लिए संबंधित सभी संस्थानों के वैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी और राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।

सितारगंज विधायक ने बताया कि "जोशीमठ में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रयास चल रहे हैं। हम जोशीमठ के लोगों की सुरक्षा का आश्वासन देते हैं। मुझे जोशीमठ के पास के गाँवों के बारे में ऐसी ही स्थिति से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री को उसी के बारे में जानकारी दी जाएगी।" 

जोशीमठ में जिन घरों, होटलों और स्कूलों में अधिक दरारें आई हैं उन्हें आज गिराने का काम शुरू होगा। प्रशासन ने असुरक्षित घोषित किए गए क्षेत्रों को खाली करा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ में 19 होटलों, अतिथि गृहों और स्कूल भवनों को तथा शहर से बाहर पीपलकोटी में 20 ऐसे भवनों को प्रभावित लोगों के लिए चिह्नित किया गया है।  मलारी इन और माउंट व्यू होटल, जिनमें और दरारें आ गई हैं, मंगलवार को गिरा दिया जाएगा।

ध्वस्तीकरण का काम केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की के विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में किया जाएगा।  विध्वंस कार्य में जिला प्रशासन की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम स्टैंडबाय पर है। 

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर