लाइव न्यूज़ :

क्या वाकई भारत से पहले पाकिस्तानी पायलटों ने उड़ाया राफेल? फ्रांस की सरकार ने बताई हकीकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 16:11 IST

फ्रांसीसी सरकार की तरफ से यह सफाई एविएशन सेक्टर पर फोकस रखने वाली एक अमेरिकी विमानन उद्योग की वेबसाइट ainonline.com की उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें दावा किया गया था कि नवंबर 2017 में कतर के लिए राफेल लड़ाकू जेट पर प्रशिक्षित पायलटों का पहला बैच पाकिस्तानी विनिमय अधिकारियों का था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी वेबसाइट ने खबर प्रकाशित की थी कि कतर में पाकिस्तानी वायुसेना के पायलटों को राफेल विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी।भारत में फ्रांसीसी राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने ट्वीट कर अमेरिकी वेबसाइट की खबर को फर्जी करार दिया।

भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें पाकिस्तानी पायलटों को राफेल विमान उड़ाने की ट्रेनिंग देने की बात कही जा रही है। अलेक्जेंडर ने ट्विटर पर लिखा, ''मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि यह फर्जी खबर है।'' फ्रांसीसी सरकार की तरफ से यह सफाई एविएशन सेक्टर पर फोकस रखने वाली एक अमेरिकी विमानन उद्योग की वेबसाइट ainonline.com की उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें दावा किया गया था कि नवंबर 2017 में कतर के लिए राफेल लड़ाकू जेट पर प्रशिक्षित पायलटों का पहला बैच पाकिस्तानी विनिमय अधिकारियों का था।

फ्रांसीसी राजनयिक सूत्रों ने कहा कि फ्रांस में राफेल जेट पर कभी कोई पाकिस्तानी पायलट प्रशिक्षित नहीं हुआ। अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट के बाद भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान इसे लेकर चिंतित थे। यह रिपोर्ट मोदी सरकार द्वारा राफेल जेट की खरीद को लेकर एक राजनीतिक उबाल के बीच आई थी। भारत 58,000 करोड़ रुपये की लागत से फ्रांस से 36 राफेल फाइटर विमान खरीद कर रहा है। कांग्रेस इस सौदे में भारी अनियमितता का आरोप लगा रही है जबकि सरकार ने आरोपों को खारिज किया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कतर ने इसी वर्ष 6 फरवरी को दासॉ की मेरिग्नैक सुविधा में अपने पहले राफेल की डिलीवरी ली थी। एक प्रेस बयान में, दासॉ ने कहा था कि कतर ने मई 2015 में 24 राफेल विमानों के लिए हस्ताक्षर किए थे। दिसंबर 2017 में उसने 12 अतिरिक्त लड़ाकू विमानों का आदेश दिया था। पहले 24 राफेल विमानों के लिए 6.3 बिलियन यूरो में सौदा हुआ था।

समाचार चैनल के मुताबिक पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को कई मध्य पूर्वी देशों के सशस्त्र बलों के साथ दशकों से काम करने के लिए तैनात किया जाता रहा है। पाकिस्तान ने साथी देशों से सैन्य हार्डवेयर भी प्राप्त किए हैं, जिसमें जॉर्डन भी शामिल है, जिसने 13 अतिरिक्त एफ-16 ए / बी लड़ाकू विमान पाकिस्तान को बेचे थे। अटकलें हैं कि उन्हीं में से कुछ विमानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी वायुसेना ने बीती 27 फरवरी को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया था।

पाक पायलट्स को राफेल ट्रेनिंग दिए जाने की अटकलों को इसलिए भी जोर मिला क्योंकि जनवरी 2018 में, एक पाकिस्तानी समाचार पोर्टल www.thenews.com.pk ने इस्लामाबाद में कतर की वायु सेना के कमांडर की पाक वायु सेना के मुख्यालय की यात्रा की सूचना दी थी। पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख ने कथित तौर पर अपने समकक्ष को विमानन और सैन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में समर्थन और सहयोग की पेशकश की थी।

टॅग्स :राफेल सौदानरेंद्र मोदीभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो