लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 300 यूनिट फ्री बिजली, 3 हजार रुपये बेरोजगार भत्ता, AAP ने की चुनावी 'गारंटियों' की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: August 19, 2023 19:05 IST

आप की रोजगार गारंटी के तहत राज्य के प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। नौकरी मिलने तक ₹3000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए बेरोजगारों के लिए लगभग 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देAAP की गारंटी के तहत हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगादिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगीछत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार को राज्य के दौरे पर निकले और चुनाव से पहले कई "गारंटियों" की घोषणा की। आप की रोजगार गारंटी के तहत राज्य के प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। नौकरी मिलने तक ₹3000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

गारंटी के तहत राज्य में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए बेरोजगारों के लिए लगभग 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित की जाएंगी। इसी प्रकार बिजली 'गारंटी' के तहत दिल्ली और पंजाब की तरह, छत्तीसगढ़ में परिवारों को मासिक 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। गांवों और शहरों को निर्बाध 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। AAP सरकार के तहत लंबित घरेलू बिजली बिलों का भुगतान किया जाएगा। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की तरफ से महिला सशक्तिकरण की 'गारंटी' भी दी गई है, जिसमें 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को प्रति माह ₹1000 'स्त्री सम्मान राशि' मिलती है। राज्य में आप सरकार बनने पर बेहतर सरकारी स्कूलों और विनियमित निजी स्कूल फीस के साथ हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। संविदा शिक्षकों का स्थायीकरण, रिक्त शिक्षण पदों को भरा जाएगा। 

वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली मॉडल के समान, सभी के लिए मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। दवाएँ, परीक्षण और प्रक्रियाएँ निःशुल्क होंगी। मौजूदा अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ-साथ गांवों और वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। दिल्ली के समान भ्रष्टाचार उन्मूलन, घर-घर सरकारी सेवा वितरण की जाएगी। नागरिक रिश्वतखोरी से बचते हुए एक समर्पित फ़ोन नंबर के माध्यम से सेवाओं का अनुरोध कर सकते हैं। इतना ही नहीं, भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के शहीदों के परिवारों को 'सम्मान राशि' के रूप में ₹1 करोड़ मिलेंगे।

अन्य "गारंटी" में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा शामिल थी। केजरीवाल के मुताबिक दसवीं गारंटी किसानों और आदिवासियों को लेकर है, जिसका खुलासा वह अपने अगले दौरे में करेंगे। आप ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई, 90 में से 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन जीत हासिल करने में असफल रहे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए