लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के नाम पर ठगी, एक शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2022 08:14 IST

मुंबई पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में दिए भाषणों पर किताब छापने के लिए लोगों से पैसे वसूलने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के 'मन की बात' में दिए भाषणों पर किताब छापने को लेकर ठगी का मामला।एक शख्स पर किताब छापने को लेकर बड़े उद्योगपतियों और लोगों से पैसे वसूलने का आरोप।मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आलोक तिवारी के तौर पर हुई है जो एक स्थानीय पत्रिका के संपादक हैं।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के भाषणों का संकलन किताब के रूप में छापने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक स्थानीय प्रकाशक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकाशक की पहचान आलोक तिवारी के तौर पर हुई है जो एक स्थानीय पत्रिका के संपादक हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के भाषणों को किताब के रूप में छापने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया और जाने-माने लोगों को पत्र की प्रति भी भेजी थी।

पुलिस ने कहा कि 49 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोपी के दावे को सच मानकर उसे 4,001 रुपये दान भी कर दिए। पुलिस ने बताया आरोपी के पास इस तरह का संकलन छापे की कोई इजाजत नहीं थी। 

'सार ग्रंथ' के नाम से किताब छापने की कही थी बात

डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया, 'एक स्थानीय प्रकाशन के संपादक (आलोक तिवारी) और उनकी टीम के खिलाफ पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के भाषणों के संकलन को छापने का दावा करके लोगों से कथित रूप से पैसे वसूलने का मामला दर्ज किया गया है।'

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी ने दावा किया था कि 'सार ग्रंथ' नाम से यह किताब छापी जाएगी और मार्च-2023 में राष्ट्रपति द्वारा इसका विमोचन कराया जाएगा। पुलिस ने कहा गलत सूचना फैलाई जा रही थी और बड़े उद्योगपतियों से पैसे की मांग की जा रही थी।

मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक मासिक रेडियो कार्यक्रम है। इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो सहित डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर किया जाता है। इसके जरिए पीएम मोदी देश के लोगों को संबोधित करते हैं।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप