लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति, पीएम मोदी कराएंगे 200 साल पुराने काशी के आलिशान महल की सैर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2018 12:37 IST

पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों हाथ से चलने वाले लिफ्ट से जाएंगे महल में, जानें क्या है इस पैलेस की खासियत

Open in App

नई दिल्ली, 9 मार्च;  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज( 9 मार्च) से चार दिवसीय भारत यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी काफी उत्साहित हैं। संभावना है कि शनिवार 9 मार्च को भारत और फ्रांस के बीच हिंद महासागर में रणनीतिक सहयोग पर कुछ फैसला भी लिया जा सकता है। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वराणसी जाएंगे। यहां पीएम मोदी मैक्रों के साथ गंगा में नौका विहार करेंगे। इसके बाद मैनुएल मैक्रों दुनिया भर में प्रसिद्ध घाटों का खूबसूरत नजारा भी देखेंगे। 

पीएम मोदी और मैक्रों बनारस के दरभंगा घाट पर बने राजा मुंशी श्रीधर के आलीशान महल में लंच करेंगे। आइए जानें इस महल की खासियत

- इस महल का निर्माण 1812 में  कराया गया था। ये महल जिस घाट पर है उसे अब दरभंगा घाट के नाम से जाना जाता है। 

- इस महल का निर्माण  नागपुर के राजा मुंशी श्रीधर ने करवाया था। जो 108 साल बाद दरभंगा के नरेश कमेश्वर नाथ ने खरीद लिया था। तब से इसे 'दरभंगा पैलेस' कहा जाने लगा है। 

- इस महल को बनाने में  चुनार के बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया था इस महल को अब होटल में बदल दिया गया है।  अब यह महल 'बृज रमा पैलेस' होटल नाम से जाना जाता है।

- इस होटल के महाराजा स्वीट के एक दिन का किराया 35 हजार रुपए से भी ज्यादा है। यहां की लग्जरी लाइफ देखे कोई भी खो जाता है। 

(हाथ से चलने वाली लिफ्ट के मशीन की फाइल फोटो)

- यह महल काफी जर्जर हो गया था। इसे ठीक करने और ओल्ड लुक देने में 12 साल का लंबा वक्त लगा है। इसे ठीक करने में सैकड़ो मजदूर लगे हुए थे। 

- इस महल की सबसे बड़ी खासियत है कि इस महल में हाथ से चलने वाला लिफ्ट है। इसी लिफ्ट से इस महल की रानी नहाने गंगा में जाती थी। जब यह लिफ्ट बनाया गया था, उस वक्त स्नान के लिए रानी और राजमाता को सकरी गलियों से होकर आना-जाना पड़ता था। जिससे आम जनता उन्हे देख लेते थे। जिसके बाद  नरेश कामेश्वर नाथ के वक्त महल के बाहरी हिस्से की मीनार में हाथ से चलने वाली लिफ्ट बनवा दी गई 

राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट के साथ पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं। शुक्रवार 9 मार्च को देर शाम को राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश में वराणसी के बाद वह मिर्जापुर जाएंगे। जहां उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पार्क की आधारशिला रखा जाएगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांसवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब