लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राजदूत ने किया एलान, जल्द मिलेगा भारत को पहला राफेल विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 10:43 IST

भारत और फ्रांस के बीच हो रहे इस डील में होने वाले विवादों पर उन्होंने कहा कि उनकी इसमें कोई रूचि नहीं है और वो परिणाम में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि हकीकत है कि यह अगले 2 महीने में पूरा होने वाला है.

Open in App
ठळक मुद्देअलेक्जेंडर जीगलर ने बताया कि अगले 2 सालों के भीतर भारत को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान मिल जायेंगे. अलेक्जेंडर ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच प्रौद्योगिकी के रिश्ते को 50 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं.

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने वाला है. फ्रांस सरकार ने कहा है कि 2 महीने के भीतर पहला राफेल विमान भारत को मिल जायेगा. देश में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने यह जानकारी मीडिया को दी है. 

पीटीआई के मुताबिक, भोपाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये अलेक्जेंडर जीगलर ने बताया कि अगले 2 सालों के भीतर भारत को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान मिल जायेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय वायु सेना को अगले 2 महीनों में पहला लड़ाकू विमान मिल जायगा, उन्होंने कहा कि ऐसा सितम्बर में हो सकता है. 

भारत और फ्रांस के बीच हो रहे इस डील में होने वाले विवादों पर उन्होंने कहा कि उनकी इसमें कोई रूचि नहीं है और वो परिणाम में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि हकीकत है कि यह अगले 2 महीने में पूरा होने वाला है. 

अलेक्जेंडर ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच प्रौद्योगिकी के रिश्ते को 50 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं और दोनों देशों ने इसे सामूहिक रूप से बढ़ाया है.

राफेल विमान एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जो मौजूदा वक्त में सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है.

टॅग्स :राफेल सौदामोदी सरकारफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की