लाइव न्यूज़ :

गुजरात के नाडियाड में नवजात शिशु को बेचने की कोशिश कर रही चार महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:05 IST

Open in App

गुजरात के खेड़ा जिले में नाडियाड नगर में एक नवजात शिशु को बेचने की कथित तौर पर कोशिश कर रही शिशु की मां और तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी महाराष्ट्र के नागपुर में तीन महिलाओं के एक गिरोह ने एक गरीब परिवार की गर्भवती महिला को अपना बच्चा डेढ़ लाख रुपये में उन्हें बेचने का लालच दिया। अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के नाडियाड में संभावित ग्राहकों की तलाश करने से संबंधित एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एक नकली ग्राहक के रूप में उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद, तीनों आरोपी बच्चे को छह लाख रुपये में बेचने के लिए तैयार हो गईं, और जब उनमें से एक ने बच्चे के साथ नकली ग्राहक से संपर्क किया तो विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने तीनों को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने बच्चे को एक महिला से खरीदा है जिसे वह बच्चे को जन्म देने के लिए नागपुर से नाडियाड लेकर आईं थीं। उन्होंने बताया कि शिशु की मां को होटल के एक कमरे से पकड़ा गया जहां उसे शिशु को जन्म देने के लिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को धारा 370, 114 और 120 बी तथा किशोर न्याय कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात में ग्रेनेड फटा, एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील