लाइव न्यूज़ :

चार केंद्रीय मंत्रियों के मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुति देने की संभावना

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर नरेंद्र सिंह तोमर और हरदीप सिंह पुरी समेत चार केंद्रीय मंत्रियों के अपने-अपने मंत्रालयों द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विचार-मंथन सत्र ‘चिंतन शिविर’ में प्रस्तुति देने की संभावना है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री तोमर, गिरिराज सिंह, पुरी और मनसुख मांडविया क्रमशः प्राकृतिक खेती, गाय के गोबर के उपयोग, इथेनॉल मिश्रण और नैनो उर्वरक पर एक-एक प्रस्तुति देंगे।

सूत्रों ने कहा कि शासन में नयी ऊर्जा का संचार करने और क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह छठी ‘चिंतन शिविर’ बैठक है। प्रधानमंत्री विभिन्न उपकरणों और तकनीक के संबंध में क्रियान्वयन पर प्रतिक्रिया और प्रगति रिपोर्ट भी मांग सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 77 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को आठ समूहों में विभाजित किया है ताकि अपने-अपने कार्यालयों में निगरानी के लिए ‘डैशबोर्ड’ जैसे प्रौद्योगिकी आधारित संसाधन विकसित किए जा सकें। उनकी टीम में भर्ती के लिए पेशेवरों का एक समूह बनाया जा सके और अधिक पारदर्शिता लाने व दक्षता में और सुधार के लिए इसी तरह की अन्य पहल की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग