लाइव न्यूज़ :

चतरा में एक करोड़ रुपये़ मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 00:13 IST

Open in App

चतरा (झारखंड), तीन अगस्त चतरा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सदर थाना के दरियातू गांव एवं उपायुक्त कार्यालय के पास से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के 805 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चतरा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रिषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी जिसमें ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई।

उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्करों में बलराम कुमार दांगी ,दीपक यादव (दोनों ग्राम दरियातु) जितेंद्र कुमार उर्फ काली (सुरही मुहल्ला) तथा राहुल कुमार (कटकमदाग-हजारीबाग) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से नकद दो लाख चार हजार छः सौ रुपये, मारुति आई टेन कार व एक्टिव मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के दरियातु गांव में पवन कुमार दांगी के घर पर छापेमारी की गई। इस क्रम में पुलिस को देखकर अन्य तस्कर भाग निकले जबकि दो तस्करों को खदेड़कर पकड़ा गया। इसी क्रम में अनिल दांगी के घर के समीप से आई-10 हुंडई कार बरामद की गयी। कार से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में चतरा शहर के उपायुक्त कार्यालय के समीप से दो तस्करों को 780 ग्राम ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग एक करोड़़ रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार तस्करों को कोविड जांच के पश्चात एनडीपीएस अधिनियम के तहत कांड संख्या 193/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर