लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने से चार लोग डूबे

By भाषा | Updated: January 27, 2021 14:07 IST

Open in App

जोरहाट (असम) 27 जनवरी असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नौका पलटने से दो नाबालिग समेत चार लोग डूब गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब कुछ लोग नौका में घूमने गए थे।

एसडीआरएफ के जोरहाट थाना अधिकारी बिद्युत गोगोई ने बताया कि नौका जब डूबी तब उसमें करीब 12 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बाकी लोगों को बचा लिया , जिनमें से दो लोगों का जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

जोरहाट की उपायुक्त रोशनी अपरान्जी कोराटी ने बताया कि चार लोगों के शव बाघमारा ‘पिकनिक स्पॉट’ के पास बुधवार सुबह बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पबन राय (30), रजिया तिगुला (24), साहिल चौहान (15) और सुफियां चौहान (9) के तौर पर हुई है।

कोराटी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने मामले में मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दे दिए हैं और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।’’

उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्व क्षेत्रीय अधिकारी उदय शंकर दत्ता मामले की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos