लाइव न्यूज़ :

Punjab: शिवसेना (हिंद) के नेता के घर बम फेंकने वाले 4 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम से किया था हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2024 14:25 IST

Punjab: चहल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये चारों आरोपी शिवसेना (भारत वंशी) के नेता योगेश बख्शी के घर पर 16 अक्टूबर को पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। 

Open in App

Punjab: लुधियाना में शिवसेना (हिंद) के एक नेता के घर पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिवसेना (हिंद) के नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर दो नवंबर को पेट्रोल बम फेंका गया था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। 

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने यहां मीडिया को बताया कि इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चहल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को विदेश में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक दुर्दांत आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ लड्डी से निर्देश मिल रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शेष तीन आरोपियों की पहचान रवीन्द्रपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि लवप्रीत सिंह नामक एक अन्य आरोपी फरार है। चहल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये चारों आरोपी शिवसेना (भारत वंशी) के नेता योगेश बख्शी के घर पर 16 अक्टूबर को पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। 

आयुक्त के अनुसार, इन घटनाओं का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बख्शी और खुराना को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि दोनों आतंकवाद के विरूद्ध मुखर हैं। पुलिस ने बताया कि उसने इस अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 

टॅग्स :बम विस्फोटपंजाबPunjab Policeशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव