लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में राम विलास पासवान समेत चार मंत्रियों ने नहीं ली 'ईश्वर' के नाम से शपथ

By भाषा | Updated: May 30, 2019 23:49 IST

मोदी ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को कैबिनेट में शामिल कर सबको चौंका दिया। इस दौरान अधिकतर मंत्रियों ने 'ईश्वर' के नाम पर शपथ ली, लेकिन चार मंत्री ऐसे रहे जिन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं ली।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने के बाद कैबिनेट के 24 मंत्रियों, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

मोदी ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को कैबिनेट में शामिल कर सबको चौंका दिया। इस दौरान अधिकतर मंत्रियों ने 'ईश्वर' के नाम पर शपथ ली, लेकिन चार मंत्री ऐसे रहे जिन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं ली।

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने हिन्दी में 'सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा' लेते हुए अपनी शपथ पूरी की। उनके अलावा राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी इसी तरह शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने राव इंद्रजीत सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ली। उन्होंने शपथ के दौरान 'गॉड' शब्द की जगह 'आई सोल्मनली अफर्म' के साथ शपथ ली।

राज्य मंत्री सुरेश चन्द्र सांगणी ने भी इसी तरह शपथ ली। इस दौरान राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले किशन रेड्डी ने सबसे अलग चलते हुए शपथ लेने के बाद 'भारत माता की जय' का नारा बुलंद किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमोदी सरकाररामविलास पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर