लाइव न्यूज़ :

असम में चार की तीव्रता वाला भूकंप आया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:31 IST

Open in App

असम में सोमवार को चार की तीव्रता वाला भूकंप आया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भूकंप अपराह्र एक बजकर 13 मिनट पर आया, जिसका केंद्र पश्चिम असम के कोकराझार में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। घटनास्थल मेघालय में तुरा के उत्तर में 90 किलोमीटर दूर स्थित था। पश्चिमी असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के जिलों में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आये। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर उच्च भूकंपीय क्षेत्र में है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को असम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली, आसपास के इलाकों में महसूस किए गए झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, अफगानिस्तान रहा केंद्र

भारतमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

भारतबंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया

भारतबंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

भारतबंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?