लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में BF.7 के चार संक्रमित मिले, तीन एक ही परिवार के, 33 लोगों के संपर्क में आए

By भाषा | Updated: January 5, 2023 07:48 IST

पिछले हफ्ते कोलकाता हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक सहित दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उनके जीनोम अनुक्रमण में बाद में पुष्टि हुई कि वे ओमीक्रॉन के बीएफ.7 स्वरूप से संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका से लौटे चार लोगों के जीनोम अनुक्रमण से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं।अधिकारी ने बताया कि चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं जो एक ही परिवार से हैं।राज्य के स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि कुल 33 लोग इन चार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं।

सागर द्वीपः पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ.7 स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका से लौटे चार लोगों के जीनोम अनुक्रमण से पुष्टि हुई कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चार लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं जो एक ही परिवार से हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है। उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि कुल 33 लोग इन चार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी 33 लोग स्वस्थ हैं और हम उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।’’ पिछले महीने से कोलकाता हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच में जिन व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे।

पिछले हफ्ते कोलकाता हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक सहित दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उनके जीनोम अनुक्रमण में बाद में पुष्टि हुई कि वे ओमीक्रॉन के बीएफ.7 स्वरूप से संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोलकाताबीएफ.7 ओमीक्रोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा