लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर जिले में मिट्टी के टीले में दबकर गई चार बच्चियों की जान, एक की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2024 19:21 IST

Bihar:  ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चियों को मलबे से निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Open in App

Bihar:   बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जिसमें मिट्टी के टीले में मिट्टी खोद रही चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास मिट्टी के टीले में पांच बच्चियां मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान टीला भरभरा कर गिर पड़ा और बच्चियां दब गईं। इस हादसे में चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि बच्चियां पीढ़ी पर्व की तैयारी के लिए घर में सफाई और लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं। टीले के पास जब मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर गिर पड़ा और सभी बच्चियां इसके नीचे दब गईं। मिट्टी के ढेर में दबने के बाद आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया।

ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चियों को मलबे से निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। मृत बच्चियों में नयनतारा कुमारी (11 वर्ष), शालिनी कुमारी (8 वर्ष), शिवानी कुमारी (6 वर्ष), और संजू कुमारी (11 वर्ष) शामिल हैं। जबकि घायल बच्ची की पहचान करिश्मा कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिवारों में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिट्टी का टीला बहुत पुराना था और उसमें गहरी खुदाई से वह खतरनाक हो गया था।

टॅग्स :बिहारBihar Policeबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?