लाइव न्यूज़ :

भिवानी नगर परिषद अध्यक्ष सहित चार पर हमला, तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:37 IST

Open in App

हरियणा में भिवानी नगर परिषद के अध्यक्ष रणसिंह यादव और उपाध्यक्ष मामन चंद सहित चार व्यक्तियों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें घायल हुए रणसिंह, पार्षद नरेन्द्र सर्राफ व ठेकेदार सुरेन्द्र बडेसरा की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, इस हमले में घायल भिवानी नगर परिषद अध्यक्ष रणसिंह यादव को गुरुग्राम के एक अस्पताल व अन्य दो को हिसार के एक अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामन चंद भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अनाज मंडी चौकी प्रभारी उमेद सिंह ने कहा कि नगर परिषद उपाध्यक्ष मामन चंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में रामअवतार ठेकेदार व उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार घटना बुधवार देर रात अनाज मंडी के पास टाउन पार्क की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रामअवतार ठेकेदार ने अपने चार करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर इन सभी को वहां बुलाया था। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष मामन चंद का आरोप है कि वहां रामअवतार व 20-25 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टWatch: भिवानी में दिनदहाड़े 2 शूटरों ने युवक पर चलाई गोलियां, ताई की झाड़ू देख हुए रफूचक्कर

भारतसुलतानपुर जिले का नाम कुशभवनपुर करने की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित