लाइव न्यूज़ :

Aziz Qureshi Death: 83 साल की उम्र में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 15:41 IST

Aziz Qureshi Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे83 साल की उम्र में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन तीन राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल पुलवामा वाली घटना पर पीएम मोदी पर साधा था निशाना

Aziz Qureshi Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, कुरैशी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। कुरैशी की मौत की जानकारी उनके भतीजे सुफियान अली ने दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व राज्यपाल को बीते कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया था।

पूर्व में दे चुके हैं विवादित बयान

पुलवामा हमले पर अजीज कुरैशी विवादित बयान के लिए भी उस दौरान सुर्खियों में आए थे। उन्होंने अपने बयान में पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि प्लान करके आपने ये करवाएं ताकि आपको मौका मिले। लेकिन जनता समझती है। अगर मोदी जी चाहें कि 42 जवानों की हत्या करके, उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें, जनता नहीं करने देगी।

तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं कुरैशी

24 अप्रैल 1940 को अजीज कुरैशी का जन्म भोपाल में हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी तीन राज्यों में राज्यपाल की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। वह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई बड़े पदों में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह मध्य प्रदेश चुनाव समिति से सचिव,भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य, एमपी मत्स्य विभाग निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी 2020 को एमपी उर्दू अकादमी का अध्यक्ष भी बनाया था।

अजीज कुरैशी की मौत पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनाब अजीज कुरैशी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद।

टॅग्स :कांग्रेसBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब