लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, कोविड-19 की जांच में संक्रमण नहीं

By भाषा | Updated: May 11, 2020 21:10 IST

सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिक सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

नयी दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हुआ है और उनकी कोविड-19 की जांच में संक्रमण नही पाया गया है। एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनको नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी सेहत सोमवार को ‘बेहतर’ है और दिन के समय में उन्हें बुखार नहीं आया। उन्होंने बताया कि सिंह की कई तरह की जांच की गई है जिनमें से कई की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि सिंह को एक-दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए नमूना लिया गया था और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।’’ इससे पहले एम्स सूत्रों ने बताया, ‘‘एक नयी दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।’’

सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिक सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और जल्द ठीक होने की कामना की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण