लाइव न्यूज़ :

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 14 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगा समारोह

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:18 IST

लोकमत संसदीय पुरस्कार को 2017 में सांसदों द्वारा पूरे साल किए गए रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में 14 मार्च को लोकमत संसदीय पुरस्कार का किया जाएगा आयोजनइस वर्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिलपिछले दो सालों से कोरोना के कारण समारोह का नहीं हो रहा था आयोजन

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के चौंथे संस्करण का आयोजन दिल्ली में होने जा रहा है। इस बार अवार्ड समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 14 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 

लोकमत मीडिया के संपादकीय बोर्ड के चैयरमेन और राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति को कार्यक्राम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। गौरतलब है कि संसदीय लोकतंत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद के सदस्यों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल) में पुरस्कार दिया जाएगा। 

इन बड़ी हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित 

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में इस वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजू जनता दल के भर्तुहरी महताब, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन, भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस की वंदना चव्हाण, लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज कुमार झा को शामिल किया गया है। इन सभी हस्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, इसी दिन 'भारतीय लोकतंत्र: परिपक्वता के करीब' विषय पर लोकमत का कॉन्क्लेव भी आयोजित किया जाएगा, जो कि इसी जगह पर इसी दिन किया जाना तय किया गया है। इस दौरान कई राजनेता अपने विचार इस विषय पर रखेंगे। 

बता दें कि लोकमत संसदीय पुरस्कार को 2017 में सांसदों द्वारा पूरे साल किए गए रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया था। इससे पहले के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और राकांपा प्रमुख शरद पवार शामिल हो चुके हैं और उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।

हालांकि, कोरोना महामारी के कारण ये पिछले दो सालों से आयोजित नहीं किया जा रहा था। चूकिं अब कोरोना का खतरा देश में कम हो गया है इसलिए इस बार इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डरामनाथ कोविंदअसदुद्दीन ओवैसीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील