लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी ने यासीन मलिक की वकालत करते हुए किया ट्वीट, यूएन से की दखल देने की अपील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 25, 2022 18:14 IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने तिहाड़ जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व अध्यक्ष और अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेटर फंडिग मामले में कोर्ट द्वारा दी जाने वाली सजा का विरोध करते हुए विवादित ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने यासीन मलिक के मामले में किया ट्वीट अफरीदी ने मलिक को होने वाली सजा का विरोध करते हुए मामले में यूएन से दखल देने की मांग कीजम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के पूर्व अध्यक्ष यासीन मलिक इस समय तिहाड़ जेल में बंद है

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व अध्यक्ष और अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेटर फंडिग मामले में कोर्ट आज सजा का ऐलान करने वाली है।

इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने विरोध करते हुए उनके लिए विवादित ट्वीट करते हुए होने वाली सजा का विरोध करते हुए मामले में यूएन से दखल देने की मांग की है।

शाहीद अफरीदी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, "भारत अपने ज़बरदस्त मानवाधिकार हनन के खिलाफ आलोचनात्मक आवाज़ों को चुप कराने के लिये निरंतर निरर्थक प्रयास कर रहा है। यासीन मलिक के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर वो कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे। मैं यूएन आग्रह करता हूं कि वो कश्मीरी नेताओं के खिलाफ अनुचित और अवैध ट्रायल का नोटिस ले।"

मालूम हो कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ओर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख इमरान खान भी यासीन मलिक को कश्मीर का स्वंतत्रता सेनानी बता चुके हैं।

इस मामले से पहले भी अफरीदी भारत के कई आंतरिक मामलों में दखल देते रहे हैं और खबरों में बने रहने के लिए भारत संबंधित कई मुद्दों पर नाहक ही ट्वीट करते रहते हैं।

मालूम हो कि दिल्ली की स्पेशल एनआईए कोर्ट यासिन मलिक को टेटर फंडिंग के मामले में आज सजा सुनाने वाली है। यासीन मलिक ने बीते 9 मई को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में स्पेशल जज प्रवीण सिंह के सामने एनआईए द्वारा टेटर फंडिंग से जुड़े आरोपों को कबूल किया था।

वहीं आज चूंकि यासीन मलिक मामले में दिल्ली की कोर्ट सजा का ऐलान करने वाली है। इसलिए श्रीनगर सहित घाटी के तमाम हिस्सों में तनाव अपने चरम पर है लेकिन सुरक्षा बल किसी भी तरह की हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

यासीन मलिक के मामले में कानून के जानकारों का कहना है कि कोर्ट उन्हें टेटर फंडिंग के अपराध के कबूलनामें के लिए अधिकतम फांसी या फिर उम्र कैद की सजा सुना सकती है। 

टॅग्स :शाहिद अफरीदीयासीन मलिकपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह