लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक बी राघवन का निधन

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बी राघवन का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 69 वर्षीय राघवन का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा था।

माकपा राज्य समिति के सदस्य राघवन और उनके परिवर के कुछ सदस्य कई दिनों से कोल्लम जिले के परिप्पल्ली मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।

सूत्रों ने बताया कि निमोनिया के कारण हालत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह पौने पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

दक्षिणी कोल्लम जिले के सबसे प्रमुख वाम नेताओं में से एक, राघवन ने पहली बार 1987 में नेडुवथूर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता था। 1991 में एक बार फिर जीत दर्ज करने के बाद 1996 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2006 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में फिर जीत दर्ज की।

राघवन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ राघवन एक यौद्धा थे, जिन्होंने निचले तबके के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे