लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को झटका, भाजपा में लौटे जगदीश शेट्टार

By धीरज मिश्रा | Updated: January 25, 2024 13:22 IST

कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता में से एक व कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की भाजपा में वापसी हो गई है। शेट्टार ने दिल्ली में दोबारा भाजपा को ज्वाइन किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में लौटे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टारदिल्ली में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस की टिकट पर लड़ा चुनाव

Former Karnataka CM Jagadish Shettar: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता में से एक व कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टारकी भाजपा में वापसी हो गई है। शेट्टार ने दिल्ली में दोबारा भाजपा को ज्वाइन किया। मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें हुबली-धारवाड़ से चुनाव में टिकट दिया था।

लेकिन वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। बाद में कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी बनाया था। दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने के दौरान उनके साथ कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। यहां बताते चले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं सिर्फ सम्मान चाहता हूं।

उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं।

इंडिया गठबंधन को भी झटका

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार कांग्रेस पर संकट के बादल छा रहे हैं। जिस मकसद से इंडिया गठबंधन किया गया उसमें अब दरार पड़ रही है। बुधवार का दिन ही ले लीजिए, जहां एक तरफ बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने लोकसभा में अकले चुनाव लड़ने का ऐलान कर कांग्रेस की नींद उड़ाई तो वहीं, पंजाब ने बाकी कसर पूरी कर दी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है। लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। यह हाल तब है जब अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। आगे कांग्रेस के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है। बीते एक सप्ताह में दो कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से किनारा कर लिया है।

टॅग्स :कांग्रेसBJPकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाBS Yeddyurappa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?